Loading...
1
4
5
2
3
1
2
3
4
5

श्रीराम मंदिर परिचय

https://pray.monsterwedding.in/wp-content/uploads/2025/01/savita-ji-1.mp4

वर्तमान में श्रीराम मंदिर, दीपलोक देहरादून, स्थित भूमि 14 फरवरी 1980 को झन्डा मौहल्ला निवासी श्री दीपचन्द जैन खजान्ची जी, द्वारा मन्दिर स्थापना और सामाजिक कार्यो हेतू दान मे दिया गया। भूमी पूजन के पश्चात् उनके पौत्र श्री विजय कुमार जैन जी पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया तत्पश्चात् उक्त भूमी को, श्री राम मंदिर समिति को सौंप दिया गया।
श्री राम मंदिर मे दर्शन हेतू आलोकिक और भव्य श्री राम दरबार, विघ्न्हर्ता श्री गणेश जी, सुसज्ति श्री शिव परिवार, करुणामय माँ शेरावाली, शंकटमोचक श्री हनुमान जी, मनमोहक श्री राधा कृष्ण जी, पाप नाशक श्री नरसिंह भगवान जी और नाथों के नाथ श्रीनाथ जी चार धामों मे से एक धाम के स्वामी श्री जगन्नाथ भगवान अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तिया विधिवत धार्मिक अनुष्ठान व प्राण प्रतिष्ठा उपरान्त विराजमान की गई है। मूर्तिओं के दानदाताओं मे श्री सतीश चन्द गोयल परिवार, स्व० श्री आर० पी० सिंघल परिवार, स्व० श्री सुभाष आनन्द परिवार, श्रीमति द्रौपती देवी, श्री कमल जुनेजा परिवार, श्रीमति मोहिनी गांधी, श्री कालरा परिवार आदि का सहयोग प्रमुख है

https://youtu.be/n_3v9G9JZ5s

मंदिर मे विशेष आयोजनों पर भण्डारें होते है जिनमें श्री राम नवमी, श्री जगन्नाथ यात्रा व अन्नकूट प्रमुख हैं। साथ ही नवरात्रीं समाप्ती पर, श्री कृष्ण छठीं. शरद पूर्णिमा, गणेश उत्सव व श्री राम मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर सह भण्डारे का आयोजन किया जाता है। विशेष उत्सव व त्यौहारों मे मन्दिर मे विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है, जिनमे लोहडी, खिचडी सकान्ति, बसंत, होली, नरसिंह जयन्ती दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, नवरात्री, शिवरात्री एवं तुलसी विवाह इत्यादी हैं।
यह समिति उन लोगो की सदा आभारी रहेगी, जिन्होने समय समय पर, तन मन और धन से श्री राम मंदिर और उसमे होने वाले अनुष्ठानो में अपनी भागिदारी सदैव अग्रसर रक्खी जिनमे स्व० श्री दौलत शर्मा, श्री एस सी श्रीवास्तव, श्री गुलसन कालरा, श्री एस पी त्यागी, श्री ओ पी गुप्ता, श्री एल डी आहुजा, श्री नारायण दास, श्री गिरधारी मदन लाल अरोडा आदि अन्य नाम प्रमुख है। जिनके सहयोग से देहरादून का एक प्रसिद्ध मन्दिर श्री राम मन्दिर बना है साथ ही यह समिती उन सभी समितीयों की विशेष आभारी है जिन्होने समय समय पर मन्दिर हित में अभूतपूर्व कार्य किये हैं।

श्रीराम मंदिर परिसर की प्रमुख सुविधाएँ

पूजा और आरती
पूजा और आरती
स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य शिविर
योगशिविर कैम्प
योगशिविर कैम्प
सामाजिक गोष्ठी
सामाजिक गोष्ठी
धार्मिक अनुष्ठान
धार्मिक अनुष्ठान
सांस्कृतिक कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुंडन कार्यक्रम
मुंडन कार्यक्रम
विवाह कार्यक्रम
विवाह कार्यक्रम
पुस्तकालय
पुस्तकालय


विस्तार से पढ़ें

श्री राम मंदिर जगन्नाथ रथ यात्रा

प्रति वर्ष, जुलाई महीने में श्री राम मंदिर की प्रतिष्ठित जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाता है। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से होता है, जहाँ भगवान जगन्नाथ जी, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया जाता है। भक्तों की भारी भीड़ के साथ यह यात्रा मोटी बाजार होते हुए काली मंदिर की ओर प्रस्थान करती है।
इस यात्रा के दौरान भक्तजन ढोल-नगाड़ों, भजनों, और मंत्रोच्चारण के साथ रथ को खींचते हैं, जिससे पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बन जाता है। काली मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद यात्रा श्री राम मंदिर के लिए पुनः प्रस्थान करती है।
मंदिर में पहुँचने पर, विशेष पूजन और आरती के साथ भगवान जगन्नाथ जी को उनके सिंहासन पर विधिपूर्वक विराजमान किया जाता है। इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह करना ही नहीं है, बल्कि यह अयोध्या के लोगों को एक साथ जोड़ने और आस्था के साथ अपने भगवान के निकट लाने का अवसर भी प्रदान करती है।

मंदिर का चित्रांकन

Untitled design (99)
Untitled design (100)
Untitled design - 2025-01-07T003328.588
Untitled design - 2025-01-07T003404.058
Untitled design - 2025-01-07T003441.685
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.33_602f0a85
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.39_bd82cd95
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.39_cb0d2b1c
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.45_29f97a25
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.44_68b41270
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.44_d27baa4b
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.43_b8304976
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.43_8f5b7f5e
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.45_bd26987d
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.46_7b9a9603
WhatsApp Image 2025-01-07 at 00.18.46_82041f9d

धर्मार्थ कार्यों के लिए अपना योगदान दें

भोजन एवं अन्नदान


अपना सहयोग दें

गौ सेवा


अपना सहयोग दें

आरती एवं पूजा सामग्री


अपना सहयोग दें

विशेष धार्मिक अनुष्ठान


अपना सहयोग दें

श्रीराम जी की महिमा की गाथा


विस्तार से पढ़ें

मुख्या कार्यकारिणी श्री राम मंदिर समिति

श्री आर के गुप्ता जी

अध्यक्ष

श्री अरविंद कुमार मित्तल जी

सचिव

श्री अनिल आनंद जी

उत्सव मंत्री

श्री सुनील गोयल जी

कोषाध्यक्ष

श्री शंकर सिंह थापा जी

भंडार संचालक

श्री मनोज शर्मा जी

सह उत्सव मंत्री

प्रोफेसर शिव दादर जी

प्रचार मंत्री